हल्द्वानी स्टेशन में रोडवेज बस चालकों से मारपीट, हमलावर युवकों ने पथराव कर एक का सिर फोड़ा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी बसअड्डे में अराजक तत्वों ने रोडवेज चालकों से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं हमलावरों ने एक चालक का पथराव कर सिर फोड़ दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंप हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। हल्द्वानी डिपो के चालक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीते‌ शुक्रवार की शाम वह हल्द्वानी-फरीदाबाद रूट पर जाने वाली बस संख्या यूके 04पीए-1081 लेकर बस अड्डे पहुंच था कि तभी बिना वजह कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने परिचालक का बैग व टिकट मशीन छीनने का भी प्रयास किया। इस दौरान हमलावरों ने बीच-बचाव को पहुंचे कानपुर रूट की बस में तैनात चालक अमरपाल सिंह से भी मारपीट की। इधर हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती शाम चालक के बस खड़ी करने के दौरान दोपहिया सवार युवकों से चालक की कहासुनी हो गई थी, इस पर युवक हमलावर हो गये। हमलावर युवकों चालक पर पथराव भी किया, इससे उसके सिर व हाथ में गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल हमलावर युवकों की पहचान कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *