प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के राजेश‌ पुरी नैनीताल जिलाध्यक्ष व प्रज्ञान भारद्वाज महामंत्री बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसाई राजेश पुरी को जिला नैनीताल का अध्यक्ष और तेज तर्रार प्रज्ञान भारद्वाज को जिला महामंत्री नियुक्त किया है।

प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश पुरी विगत 20 वर्षों से व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत हैं और पूर्व में बीडीसी मेंबर के रूप में सेवा दे चुके हैं। प्रज्ञान भारद्वाज शहर में तेजतर्रार छवि के लिए जाने जाते है। जो व्यापारी हित के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हैं।

गुप्ता ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन से संगठन को मजबूती प्रदान होगी। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर संगठन के केन्द्रीय डा.धर्म यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, सरंक्षक प्रकाश हर्बोला,‌ भगवान सहाय, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता,‌ शकील अहमद, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, ऋषभ पाठक, विनोद आनंद, राजीव वर्मा, गौरव अग्रवाल, शंकर भुटियानी, अस्मित गुजराल, विशाल जुनेजा, प्रमोद गोल्डी, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, धरमू बॉस, नुसरत सिद्दीकी, पीयूष गोयल, चमन गुप्ता, रामप्रसाद कश्यप, सुनील बमेठा, सुशील मोंगिया आदि ने हर्ष जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *