रामपुर रोड पर स्कूल जा रहीं छात्राओं से छेड़छाड़

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्कूली छात्राओं से रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वार्ड-19 रामपुर रोड की क्षेत्र की पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा व अन्य स्थानीय लोगों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी को गिरफ्तार की मांग उठाई है। पुलिस को दी तहरीर में अंजलि वर्मा ने बताया कि एक युवक जो क्षेत्र के आसपास ही रहता है और नशे का आदी भी है। पिछले कुछ दिन से वह स्कूली बच्चियों का पीछा कर रहा है और रास्ते में रोककर उन पर फब्तियां भी कसता है। एसपी सिटी ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज टीम खंगाल रही है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।