उत्तराखंड में आरटीओ व एआरटीओ के तबादले, हल्द्वानी में भी फेरबदल, देखें आदेश

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन विभाग ने आरटीओ और एआरटीओ के ट्रांसफर किये हैं। इस संबंध में आज मंगलवार को परिवहन सचिव ब्रजेश कुमार संत ने आदेश जारी किये हैं।

आदेश के अनुसार हल्द्वानी आरटीओ एनफोर्समेंट नंदकिशोर को संभागीय परिवहन अधिकारी एनफोर्समेंट जनपद पौड़ी के पद पर तैनात किया गया है। परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा गुरदेव सिंह को उनके स्वयं के अनुरोध पर संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी(प्रवर्तन) के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा सहायक सहायक परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) हल्द्वानी रश्मि भट्ट को सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा के पद पर भेजा है। इसके अलावा उत्तरकाशी के प्रभारी एआरटीओ उत्तरकाशी को प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन बनाकर हल्द्वानी भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *