हल्द्वानी में रिंग रोड का विरोध हुआ तेज, किसान आरपार की लड़ाई को तैयार, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में रिंग रोड के नये सर्वे को लेकर किसानों में रोष है। किसान व प्रभावित पूर्व में पास रिंग रोड को ही बनाने की मांग उठा रहे हैं। आज मंगलवार को कमलुवागांजा में बड़ी संख्या में किसान बचाओ रिंग रोड हटाओ संघर्ष समिति के लोगों ने बैठक की। बैठक मैं किसानों ने रिंग रोड के नाम पर किसान, दुकानदारों व‌ भवन स्वामियों के साथ साथ छोटे छोटे गांवों को बर्बाद करने से बचाने हेतु गहरी चिंता प्रकट की। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह निगल्टिया, संघर्ष समिति अध्यक्ष आनंद दर्मवाल, प्रमोद बोरा ने कहा कि रिंग रोड का जो सर्वे किया जा रहा है यह पूरी तरह गलत है। रिंग रोड को पुरानी सर्वे के अनुसार जंगल के किनारे किनारे बनाया जाए।

Advertisement

https://youtu.be/8fVVzLXovO8?si=o09y4Itu6ve6VYRT

कहा कि रिंग रोड रद्द नहीं होने पर आर पार की लड़ाई का ऐलान किया जायेगा। इस बीच देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने रिंग रोड परियोजना से प्रभावित होने वाले किसानों से मुलाकात की और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, गणेश जंतवाल, दिनेश फुलारा ने भी रिंग रोड के नाम पर किसानों को उजाड़ने पर आपत्ति जताई। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि यह मामला विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट, सुमित हृदयेश, सांसद अजय भट्ट के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा के भी संज्ञान में लाया जाएगा। बैठक मैं रमेश चंद्र भट्ट, योगेश जोशी, अभिषेक क्वीरा, दिनेश फुलारा, सतीश चन्द्र, करन निगल्टिया सहित दर्जनों किसान शामिल थे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement