हल्द्वानी में इस संगठन ने महिला दिवस पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व‌‌ मार्गदर्शक अलका टंडन के नेतृत्व में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड चौराहे में महिला कर्मचारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र व संरक्षक रुपेन्द्र नागर ने कहा कि नारीशक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो  देश व समाज को कभी मां के रूप में कभी बहन के रूप में कभी पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती है। महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने वालों में सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक उमाकान्त उपाध्याय, अलका टंडन, पूर्णिमा रजवार, चंपा भगत, पूजा जोशी, जानकी कश्यप, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, आर्यन प्रजापति, संदीप यादव, कबीर प्रजापति, रोहित कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *