पुलिस ने लंबे समय से आंखों में धूल झोंक रहे काठगोदाम के दो वारंटियों को गिरफ्तार किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के आदेशानुसार, *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में *दिनांक 11.10.2026* को काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा संबंधित वाद में जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में आरोपियों के मस्कन पर दबिश देकर 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार वारंटियों का विवरण:*

1. मोनू आर्य, निवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम।
2. टिंकूनिवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम।

*फौजदारी वाद संख्या* 118/22, धारा 323/ 380/452/504/506 भा.दं.सं. (IPC)।

*पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 भूपेंद्र मेहता
2. कांस्टेबल दीपक कुमार
3. कांस्टेबल रविंद्र राणा