उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की भले ही तारीख तय नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इस क्रम में बीजेपी ने विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। सोमवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से सूची जारी की गई है।