स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिशनी देवी शाह की जयंती पर आनंदा एकेडमी में पौधारोपण

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिशनी देवी शाह की जयंती पर आनंदा एकेडमी में पौधारोपण

 

अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी समिति दिल्ली द्वारा संचालित अभियान ‘एक पेड़–एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम’ की चौथी कड़ी के अंतर्गत आज हल्द्वानी के डहरिया स्थित दि आनंदा एकेडमी स्कूल में एक छायादार वृक्ष का रोपण किया गया। यह वृक्षारोपण उत्तराखंड के बागेश्वर (अल्मोड़ा )की प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी बिशनी देवी शाह की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को नमन करने के उद्देश्य से किया गया।बिशनी देवी शाह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल जाने वाली उत्तराखंड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने 1930 में अल्मोड़ा नगरपालिका में तिरंगा फहराने के आंदोलन में भाग लिया तथा खादी के प्रचार-प्रसार और महिलाओं को चरखा चलाने के लिए प्रेरित कर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर उपरोक्त अभियान को संचालित कर रही अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी समिति दिल्ली की महिला विंग अध्यक्ष डॉ. आशा लाल, इंद्र लाल आर्य, श्रीमती कमला देवी, देवेश कुमार सहित विद्यालय के एमडी श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट, प्रधानाचार्या माया बिष्ट, उर्मी रैना, रीना गुरुरानी, मीनू मेर, कविता पंत एवं अंजलि देवराड़ी सहित शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम के अंत में डॉ आशा लाल द्वारा विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया ,तथा बच्चों द्वारा सेनानियों के बलिदान को अक्षुण रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया गया ।