बारिश का अलर्ट, इस जिले में 18 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी घोषित

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में लगातार उग्र हो रहे मौसम के मिजाज को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए जारी भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन देहरादून ने एहतियाती कदम उठाते हुए शनिवार, 18 जुलाई को जिले के सभी 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने यह आदेश जारी किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *