नवदंपति ने मौत को गले लगाया 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
अल्मोड़ा जिले के ख्युशालकोट गांव में नवदंपति ने संदिग्ध हालात में मौत को गले लगा लिया। युवक ने पंखे से लटक कर जान दे दी। वहीं नवविवाहिता उसके कदमों पर पड़ी थी। ख्युशालकोट गांव (ताड़ीखेत ब्लाक)  निवासी कमल नेगी (31 वर्ष) पुत्र इंद्र सिंह बंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता था। पांच माह पहले ही उसका बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव की सरिता (24 साल) से विवाह हुआ था।
दंपति की फाइल फोटो।
मंगलवार को दिन में कमल नेगी की मां देवकी देवी के आवाज लगाने पर जब बेटा या बहू में से कोई नहीं बोला तो वह कमरे की तरफ बढी। वहां देखा तो उसका पुत्र फंदे से झूल रहा था। बेबस मां की चीखें सुन बिरादरी के लोग पहुंचे। राजस्व पुलिस को बताया। नायब तहसीलदार प्रियंका घनसेला मय टीम पहुंची। शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *