हल्द्वानी में यहां पेयजल संकट से गुस्साए लोग भांडे-बर्तन लेकर सड़क पर उतरे, विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के राजेन्द्रनगर वार्ड नम्बर 12 में पिछले एक महीने से व्याप्त पेयजल संकट से लोगों का सब्र का बांध टूट गया। स्थानीय लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता युवा नेता हेमन्त साहू की अगवाई में खाली बर्तनों के साथ जमकर जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू व प्रीति आर्या ने कहा कि विभाग की घोर लापरवाही की वजह से करीब 100 से अधिक परिवारों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। साहू ने बताया कि नई लाईन के निर्माण के लिये तहसील दिवस से लेकर विभाग तक कई आवेदन किये गये लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का जनहित में कोई ध्यान नहीं है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा। प्रदर्शनकारियों में सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू, प्रीती आर्या, रमेश चंद्र आर्या, आशा देवी, पुष्पा देवी, सरोज गोस्वामी, रेखा देवी, हेमा आर्या, गिरीश चन्द्र, विधा देवी, अमित पाल, गोपाल गुप्ता, मनोज कुमार, टीका राम, नवीन चन्द्र, महेश आर्या, राधेश्याम कश्यप, प्रकाश आर्या, नरेश आर्या, मनोज कश्यप, गणेश चन्द्र, पुष्पा गोस्वामी आदि शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *