यहां तहसील में विजिलेंस का छापा, 16 हजार की रिश्वत लेते लिपिक और अमीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम में 16 हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक समेत दो कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। बुधवार को विजिलेंस टीम के प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में सितारगंज तहसील में छापा मारा। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक को छह हजार व एक अन्य तहसील कर्मी अमीन को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दोनों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।बताया जा रहा है कि रिश्वत किसी भूमि संबंधी कार्य के निस्तारण के एवज में मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम ने तहसील कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस की इस कार्रवाई को सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *