राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगालिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति दिवस की छठवीं वर्षगांठ मनाई , भाषण में शीतल और पोस्टर में मानसी अव्वल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ज्ञान का दीप जलाना है. भारत को आगे बढ़ाना है, ज्ञान का दीप जलाना है. नई शिक्षा नीति का यही सन्देश, शिक्षित और सशक्त बने देश.. के आह्वान के साथ अंग्रेजी शिक्षिका मंजूलता के निर्देशन में रा बा इ का चोरगलिया में छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति से अवगत कराया गया। समाज शास्त्र प्रवक्ता ममता सुयाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की व्यवहारिकता पर प्रकाश डालते हुए उम्मीद जताई कि 2040 तक राष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था के जरिये सामाजिक व्यवस्था में वृहद परिवर्तन दृष्टिगोचर होगा।‌ इस अवसर पर छात्राओं के मध्य भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भाषण प्रतियोगिता में शीतल मेलकानी ने प्रथम, अंशिका आर्या ने द्वितीय और खुशबू बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकसित भारत की परिकल्पना के साथ पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी चौहान ने प्रथम स्थान, कीर्ति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया मानसी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
इस अवसर पर बीना नगारी, मीनाक्षी जोशी, कंचन जोशी, रेखा आर्या, अमिता जोशी, ममता तिवारी सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *