जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वन गुज्जरों के साथ मनाया सेला पर्व

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी  के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा आज दिनांक 29/07/2026 को पटेलिया खत्ता वन गुज्जर नैनीताल में सेला पर्व को मनाया गया जिसमें सचिव महोदय का स्वागत कर वन गुज्जर समुदाय के पी एल वी द्वारा सेला पर्व के महत्व को बताया गया। वन गुज्जर समुदाय की शेर बानो द्वारा स्वरचित कविता जो पेड़ो के महत्व को बताया गया। शिविर में गुज्जर समुदाय ने अपनी समस्याओं को भी सचिव महोदय के समक्ष रखी गई। डिप्टी रेंजर दिवान सिंह रौतेला के द्वारा भी जंगलों को वन गुज्जरों से बचाने के लिए कहा गया वन गुज्जरों द्वारा ही वर्षों से जंगलों को बचाया जा रहा है। सचिव द्वारा वन गुज्जरों के समस्याओं को सुन गया तथा साथ ही उन समस्याओं के निराकरण की भी बात कही गई। शिविर में वृक्षारोपण किया गया। शिविर में वन गुज्जर समुदाय के निर्देश मो.इशाक, वन विभाग से वन दरोगा सुरेश चंद्र तिवारी, वन बीट अधिकारी दीपक नेगी, वन बीट अधिकारी विशाल, बन्नाखेड़ा रेंज तराई पश्चिम वन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *