हल्द्वानी के इस वार्ड में स्ट्रीट लाइटें पड़ी हैं खराब, गुस्साए लोगों का नगर निगम में प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 37 में स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त न किए जाने से भड़के लोगों ने प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता हदयेश कुमार के नेतृत्व में तमाम लोग बुधवार को नगर निगम पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस  दौरान अफसरों के न मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि वार्ड में 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इसकी नगर निगम के नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द लाइटें दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज अधिकारी, हरीश कुमार, हर्षित, दिनेश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *