कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के काठगोदाम मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में हल्द्वानी स्थित शहीद पार्क में शहीदों की याद में दीप और मोमबत्ती जलाकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। .इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, नगर अध्यक्ष नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष चंदन बिष्ट, भाजयुमो नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, रक्षित तिवारी, करन श्रीवास्तव, विशाल कुमार सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *