समाचार शगुन उत्तराखंड
मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा यह ई-मेल मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजा गया। इसमें मेयर के कार्यालय को भी उड़ाने का धमकी दी गई है। शुक्रवार को आए ई-मेल के सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ई-मेल का सोर्स तलाशा जा रहा है। बीएमसी मुख्यालय की गहन तलाशी ली गई। ईमेल में खालिस्तान का संदर्भ दिया गया था। इसमें दिलजीत को 27 नवंबर को मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट में निशाना बनाने की बात है।
