समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
काठगोदाम डिपो की दिल्ली से लौट रही बस सोमवार की तड़के पिलखुवा के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस सवार तीन यात्री चोटिल हुए हैं। रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। तभी वहां से जा रही बुलेरो भी इसकी चपेट में आ गयी। गाजियाबाद पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
