उपराष्ट्रपति धनखड़ 30 मई को आएंगे कैंची धाम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 30 मई को नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में बाबा नीब करोरी के दर्शन करेंगे। जिसके बाद उपराष्ट्रपति जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर का दौरा करेंगे। जीबी पंत विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह वापस लौट जाएंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है‌। वहीं उनके दौरे के मद्देनजर रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। इसके तहत वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान पर्वतीय रूट परिवर्तित रहेंगे। अल्मोड़ा जाने व वहां से आने वाले वाहन क्वारी से तल्ला रामगढ़ होते हुए खुटानी तथा जाने वाले वाहन भी इसी रुट से जाएंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति बरेली से यहां आर्मी हेलीपैड में पहुंचेंगे। यहां से कैंची धाम जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *