ऊधमसिंह नगर: युवती के साथ पांच साल लिव इन रिलेशन में रहना युवक को पड़ा महंगा, शादी से इंकार करने‌ पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, उत्तराखंड  

ऊधमसिंह नगर, रूद्रपुर। शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहने के बाद अब युवक ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में युवती को बहाने से घर बुलाकर उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता पहुंची मदद को कोतवाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि उसका प्रेम सम्बंध 5 साल से आदर्श इंन्द्रा बंगाली कॉलोनी निवासी अक्षय विश्वास नाम के युवक से था। जो शादी का झूठा झांसा देकर लगातार उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। आरोप है कि जब उसने अक्षय से शादी के लिए बोला तो उसनेे शादी करने से साफ मना कर दिया। इस तरह उसके साथ अक्षय विश्वास ने धोखा किया है। आरोप है कि 8 मार्च 2024 को घर पर बुलाकर अक्षय विश्वास व उसके परिवार वालों ने एक राय होकर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका सरकारी अस्पताल से उपचार हुआ। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी समेत परिवार के अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *