कुमाऊं टैंट हाउस अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस में भीषण अग्निकांड के शिकार हुए तीन मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार -चार लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की है। गौरतलब है कि दीपावली की रात टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से  तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा कोष से चार-चार लाख रुपए देने की घोषणा की है।  मृतकों में रोहित पुरी (25) निवासी मोहना गाँव नतौला धारी, कृष्णा कुमार (38) निवासी शिवनाथपुरा मालधन और रविन्द्र कुमार(27) निवासी गांधीनगर मालधन शामिल थे। इधर बीते दिन महानगर टेंट व्यापार एसोसिएशन ने मामले की जांच की मांग भी उठाई है। एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *