पात्रों को मौके पर जाकर योजनाओं का लाभ दिलाएं: सीडीओ

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा 23 नवम्बर को ब्लाक कार्यालय हल्द्वानी से प्रारम्भ होगी। इस हेतु कृषि विभाग को नोडल विभाग नामित किया गया है। नगर निगम सभागार में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य कर केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक लाभान्वित कराने के निर्देश दिये।  तिवारी ने कहा कि यह यात्रा देश भर में विकास और प्रगति को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है। उन्होेंने कहा कि जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा 20 दिनों तक संचालित की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में 11 मोबाइल वैन के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार किया जाए। ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित कर योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिह्नित करें और मौके पर ही पंजीकरण के साथ उनको लाभान्वित किया जाए। इस अभियान के सफल संचालन एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक स्तर पर समिति गठित की जाए. प्रत्येक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की फोटो, वीडियो के साथ इसकी पूरी रिपोर्ट पोर्टल पर भी अपलोड की जाए।
बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी चन्द्रा पंत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी केएन काण्डपाल आदि अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement