हल्द्वानी। जनपद में बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति जल्द होगी। शुक्रवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीमताल में वार्षिक कार्य योजना एवं बजट संबंधी प्रशिक्षण के उपरांत प्राथमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा) के समक्ष शिक्षकों की लंबित समस्याएं उठाईं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्र० अ० प्राथमिक विद्यालय, स० अ०जूनियर हाईस्कूल व प्र० अ० जूनियर हाई स्कूल में पदोन्नतियां 15 दिसंबर तक करने का भरोसा दिलाया। कहा कि चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरण एक सप्ताह के भीतर निस्तारित कर दिए जाएंगे, विकासखण्ड स्तर पर अवशेष देयको को लेकर संबंधित आहरण वितरण अधिकारियों हेतु उत्तरदायित्व निर्धारण का पत्र जारी होगा। साथ ही औपबंधिक शिक्षकों को बोनस का लाभ दिए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के अध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, नवीन चंद्र, गोपाल सिंह बिष्ट, ममता गुप्ता, नंदराम, सुरेश चौधरी, सुमित समेत तमाम शिक्षक मौजूद थे।
Related Posts
हल्द्वानी के रामपुर रोड पर शव मिलने से सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित देशी शराब की दुकान के…
मॉकड्रिल: गौला नदी में बाढ़ की सूचना, जिले भर में आपदा से निपटने को किया अभ्यास, देखें वीडियो
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड भारी बारिश के कारण नैनीताल जिला मुख्यालय में आलमा कॉटेज क्षेत्र में भारी…
बारिश के चलते इस जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित, देखें आदेश
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड बारिश के चलते बागेश्वर जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।…
