हेलमेट के अंदर स्मैक छुपाकर ले जा रहा बनभूूलपुरा का परवेज गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने हेलमेट के अन्दर कागज के छोटे टुकडे के अन्दर छुपाकर रखी 9.98 ग्राम अवैध स्मैक समेत स्कूटी सवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम जेल रोड़ तिराहे से होते हुए कालाढूंगी चौराहे की तरफ बढ़ी थी कि अल्मोडा अर्बन बैक तिराहे से करीब 20 मीटर कालांढूगी चौराहे की तरफ सडक किनारे रखे जनता बैंड एवं ढोल दुकान के पास स्कूटी पर टिककर खड़ा व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर एकदम सकपकाकर दुकान के अंदर जाने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम परवेज अहमद निवासी नई बस्ती,निकट गोपाल मंदिर वार्ड -20 थाना बनभूलपुरा बताया। उसने बताया कि यह स्मैक वह तीन दिन पहले अंजुम निवासी रामपुर से 1650/- रु0 प्रतिग्राम के हिसाब से लाया था जिसे बेचने के लिए कालाढूंगी रोड पर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *