हल्द्वानी के चौराहों का चौड़ीकरण समेत उल्लेखनीय काम करने वाले दो आईएएस अधिकारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति में जाएंगे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड के दो वरिष्ठ IAS अधिकारी और नैनीताल के पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल और वंदना सिंह जल्द केंद्र में नई जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं। आपको बता दे 2009 बैच के IAS सविन बंसल को तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व डीएम वंदना के भी जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश अभी जारी नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *