पति-पत्नी और साली कारोबारी के घर से 12 करोड़ के जेवरात चोरी कर भाग रहे थे नेपाल, पुलिस ने पकड़ा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

https://youtube.com/shorts/-0Jy3TXidWM?si=DMmiChfsI-htwTO9

तेलंगाना में कारोबारी के घर से 12 करोड़ के जेवर लेकर नेपाल भाग रहे पति-पत्नी और साली को कुमाऊं के ऊधमसिंहनगर जिले के निकट डिबडिबा गांव से गिरफ्तार कर लिया। वे नेपाल के रहने वाले हैं। दंपती एक माह से कारोबारी के घर में काम कर रहे थे और दोनों ने अपनी मेहनत से कारोबारी के परिवार का विश्वास जीत लिया था। कारोबारी का परिवार उनके भरोसे अपना घर छोड़कर मुंबई गया था। साली भी पास में ही किसी घर में काम करती थी। तीनों ने मिलकर कारोबारी के घर को साफ कर दिया। कारोबारी ने सात जून को साईबराबाद जिले के थाना गच्चीबोउली में प्राथमिकी दर्ज कराई। मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने बिलासपुर और रुद्रपुर पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में कमल और विमला पति-पत्नी हैं, जो ग्राम पलिया थाना मोतीपुर जिला कईलाली नेपाल के रहने वाले हैं, जबकि कमल की साली कल्पना पत्नी भूपेंद्र विनायक अच्छम राज्य मंगलसेन नेपाल की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *