नगर पालिका नैनीताल की चेयरमैन को झील में नाव पर हुड़दंग काटता नजर आया युवक, चालान काटा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नाव में बिना लाइफ़ जैकेट हुड़दंग काटन पड़ा महंगा। नैनीताल सरोवरनगरी में रविवार 31 मई को मल्लीताल क्षेत्र में बिना लाइफ़ जैकेट बीच झील नाव में खड़े होकर हुड़दंग काटना हरियाणा के पर्यटक को महंगा पड़ गया। नगर पालिका अध्यक्ष डा.सरस्सवती  खेतवाल ने हुड़दंग काटने वाले पर्यटक का एक हजार का चालान कटवा दिया। रविवार को मल्लीताल में निरीक्षण पर निकली पालिकाध्यक्ष को झील में नाव में बिना लाइफ़ जैकेट युवक हुड़दंग काटता दिखा। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने पालिकाकर्मियों को बुलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर टीम बोट लेकर झील में गई और हुड़दंग काटने वाले पर्यटक को उठा लाई। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि बताने के बाद भी बीच झील बिना लाइफ जैकेट नाव में हुड़दंग काटने पर हरियाणा निवासी पर्यटक सनी का एक हजार रुपये का चालान काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *