हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 20 से 30 तक की जनसुनवाई 13 सितंबर को यहां होगी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड 20 से 30 तक के लोगों की समस्याओं के निराकरण को जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम 13 सितंबर को अपराह्न एक बजे से रामपुर रोड स्थित एचएन इंटर कालेज में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी नगर आयुक्त ने आज मंगलवार को दी है। गौरतलब है कि इससे पहले वार्ड एक से 10 तक शीशमहल रामलीला मैदान और 11 से 19 तक जनसुनवाई कार्यक्रम कालाढूंगी रोड स्थित जीजीआईसी में आयोजित किया जा चुका है। यहां उठी अधिकांश समस्याओं की सुनवाई के लिए जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रात ही वार्डों का निरीक्षण कर जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *