झील में मछलियों के लिए डबलऱोटी बेचने वाले दुकानदार पर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

कुमाऊं के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार सरोवरनगरी नैनीताल की झील को साफ करनुके लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। प्रशासन स्तर पर इसकी देखरेख के साथ ही स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी है लेकिन कुछ लोग चंद रुपयों के लिए नियमों की धज्जियां उडा रहे हैं। मल्लीताल क्षेत्र में मछलियों को खिलाने के लिए ब्रेड बेचना दुकान संचालक को महंगा पड़ गया। पालिका की ओर से दुकान संचालक को फटकार लगाते हुए चालान की कार्रवाई की है। नैनीझील में रोजाना पर्यटक मछलियों को ब्रेड डालकर उनके स्वास्थ्य व झील के पारिस्थितिकी तंत्र से खिलवाड़ कर रहे हैं लेकिन पर्यटकों से ज्यादा दोषी वह हैं जो उनको ब्रेड बेच रहे हैं। रविवार को भी मल्लीताल जूम लैंड के समीप पर्यटक मछलियों को ब्रेड डाल रहे थे। इस बीच पालिकाध्यक्ष ने पर्यटक को ब्रेड डालने से रोकते हुए जमकर फटकार लगाई। जब पर्यटक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने की बात कही तो पर्यटक ने दुकान संचालक की ओर से ब्रेड बेचे जाने की बात बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *