समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते शुक्रवार को एक मंदिर के बाहर मांस के टुकड़े फेंकने का मामला सामने आया था, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया था. इस करतूत का आरोप उत्तराखंड पुलिस के ही एक सिपाही अजीम पर लगा था. वाल्मीकि समाज के भारी विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही अजीम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।



