गौलापार में स्कूटी सवार युवक की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के चोरगलिया रोड निवासी 20 वर्षीय साहिल पुत्र मो.नासिर की चिकन की दुकान है। पुलिस के मुताबिक बीती गुरुवार शाम साहिल दुकान से स्कूटी लेकर निकला था। वह गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के बगल में स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने स्कूटी में पेट्रोल भराया और घर की ओर निकल पड़ा। वह स्टेडियम के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर बुरी तरह लहूलुहान पड़े साहिल की एक ऑटो चालक ने मदद की। पहले वह उसे लेकर सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने हाथ खड़े किए तो वह फिर अपने ऑटो से साहिल को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल के मोबाइल से ऑटो चालक ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *