राष्ट्रीय योगी सेना की नैनीताल जिला ईकाई का विस्तार, त्रिलोक सिंह निगल्टिया महामंत्री बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

राष्ट्रीय योगी सेना की नैनीताल जिला ईकाई का विस्तार किया गया है। इस संबंध में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित होटल में हुए कार्यक्रम में हल्द्वानी हल्दूपोखरा दरम्वाल निवासी त्रिलोक सिंह निगल्टिया को जिला महामंत्री, बालकृष्ण पाठक निवासी सीएमटी कालोनी देवलचौड़ को संगठन मंत्री व सरदार चंदन सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस मौके पर रुद्रपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डा.एसपी भारद्वाज, जिलाध्यक्ष नैनीताल कमलेश सिंह दरम्वाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *