शिवसैनिकों ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

शिवसेना के हल्द्वानी में रेलवे बाजार स्थित कुमाऊ मंडल कार्यालय में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शिवसैनिकों ने शोक सभा कर  2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। शिवसेना के प्रदेश उपप्रमुख रूपेन्द्र नागर ने बताया कि  मनोहर जोशी शिवसेना के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने शिवसेना को सड़क से लेकर सदन तक  अपनी सेवा प्रदान की। बाला साहेब ठाकरे के सबसे करीबी होने के कारण वर्ष 1995 से 2000 तक महाराष्ट्र के प्रथम शिवसेना मुख्यमंत्री एवं 2000 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष के रूप में शिवसेना के सिरमौर रहे । नागर ने बताया कि उनका स्वयं मनोहर जोशी से बड़ा लगाव था। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री बने और लोकसभा अध्यक्ष बने काई बार उनसे मुलाकात कर उनके सरल स्वभाव को बहुत ही करीब से पहचाना लोकसभा अध्यक्ष के रूप में नैनीताल आगमन पर उनके कार्यक्रम की अगुवाई की। अत्यंत सरल स्वभाव के लिए मनोहर जोशी के निधन से उत्तराखंड के शिव सैनिकों में शोक की लहर है। शोक सभा में शिवसेना के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार, सचिव पदम पाल, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अशोक सिंधी, सुनील कुमार, सरजू पांडे कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भीमताल विधानसभा अध्यक्ष मुकेश बिष्ट, दीपक पांडे, नगर सचिव पूरन सागर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *