नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हिंसा प्रभावितों व घायल पत्रकारों का हाल जाना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी हिंसा आगजनी के शिकार हुए बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण किया। आर्या व हदयेश ने हिंसा में हताहत हुए बेकसूर लोगों के घर पहुंच कर  परिजनों को सांत्वना दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस हिंसा के पीछे जो भी हो उसके ख़िलाफ सख़्त से सख़्त कानूनी कार्यवाही हो। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी कहा कि वह अहिंसा में विश्वास करने वाले हैं और जिस तरह की हिंसा हुई उसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष और हल्द्वानी विधायक फोटो जर्नलिस्ट राजेन्द्र बिष्ट (बबली) और संजय कनेरा के निवास पहुंचे और उनके स्वास्थ की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सतीश नैनवाल, मयंक भट्ट, सुहेल सिद्दीक़ी, गुफ़रान, जावेद, इशरत अली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *