धूमधाम से मनाया टिटोली गांव का 132वां स्थापना दिवस

समाचार शगुन उत्तराखंड 

धूमधाम से मनाया टिटोली गांव का 132वां स्थापना दिवस
विधायक सुरेश गढ़िया के साथ रिटायर्ड मेजर बीएस रौतेला।

बागेश्वर जनपद में कांडा तहसील के छोटे गांव टिटोली का 132वां स्थापना दिवस मंगलवार 24 जून को धूमधाम से मनाया। प्रातः कल पितरों के तर्पण फिर सुन्दर कांड के पाठ के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुरेश गढ़िया, विधायक कपकोट तथा विशिष्ट अतिथि कर्नल विजय मनराल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी थे। समारोह कर्नल बीएस रौतेला ने बताया कि यह गांव 24 जून 1894 को उनके परदादा भवान सिंह ने एक रूपया रकमी ज़मीन खरीद कर बसाया था। कर्नल रौतेला ने बताया कि इस क्षेत्र से पहली बार सेना में भर्ती होने वालों मे उनके ताऊ गुमान सिंह 1916 में 2/3 गोरखा राइफल्स मे भर्ती हुऐ थे। 1926 मे उनके दूसरे ताऊ हरक सिंह सेना मे भर्ती हुऐ थे, द्वितीय विश्व युद्ध मे उन्हें मिलिट्री क्रॉस से नवाज़ा गया था और बाद मे भारत के महामाहिम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के एडीसी रहें, उनके तीसरी ताऊ 1934 में भर्ती हुऐ द्वितीय विश्व युद्ध में उन्हें जंगी इनाम से तथा 1947-48 भारत पाकिस्तान युद्ध मे कुशल नेतृत्व, बहादुरी के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से अलंकृत किया गया, 1916 से इनका परिवार कुमाऊं रेजिमेंट से जुड़ा है और वर्तमान में भी कई युवा भारतीय सेना मे रह कर मातृभूमि की रक्षा मे तैनात है. साथ ही कर्नल रौतेला ने माननीय विधायक के सम्मुख यह भी चिंता जताई कि वर्तमान मे सेना मे कम युवा जा रहें है यदि यही हाल रहा तो उत्तराखंड जो शुरू से सैन्य बाहुल्य प्रदेश रहा है उसमे सैनिक कम हो जायेंगे। कर्नल रौतेला ने विधायक को यह भी बताया कि यदि घर गांव मे चिकित्सा की सुविधा अच्छी हो जाती तो हम जैसी सेवानिवृत लोग हल्द्वानी रहने के बजाय गांव मे रहना पसंद करते और यदि शिक्षा व्यवस्था ठीक हो जाती तो जो लोग छोटे बच्चों के साथ हल्द्वानी अल्मोड़ा या अन्य शहरों मे किराये में रह रहे हैं वे गांवों में रहते जिससे गांव आवाद रहते और संपन्न रहते, इस पर विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में हमारी सरकार काम कर रही है. इसकी साथ ही विधायक जी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दीं तथा सैनिक कल्याण अधिकारी ने भी सैनिक कल्याण बिभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी दीं तथा कहा कि जो भी सेवारत और सेवानिवृत सैनिकों के बच्चे है उन्हें पूर्ण रूप से निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है अतः आप लोग अधिक से अधिक संख्या में अपने भर्ती होने योग्य बच्चों को इस निशुल्क प्रशिक्षण में अवश्य भेजें ताकि वह समय पर भर्ती होकर राष्ट्र सेवा कर सकें।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement