नैनीताल पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़ का स्वास्थ्य बिगड़ा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार 25 जून को प्रतिभाग किया। अपने 45 मिनट के सम्बोधन में उन्होंने पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल का जिक्र किया। कार्यक्रम के बाद मंच से उतरकर उन्होंने पाल को गले लगाया। इस दौरान भावुक होकर  उप राष्ट्रपति धनखड़ व‌ पूर्व सांसद पाल रोने लगे। इस दौरान धनखड़ का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। मौके पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, इसके बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ राजभवन को रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *