
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश के बीच टीपीनगर क्षेत्र में फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर का तेज बहाव होने के चलते कार बस गयी। हादसे में ऊधमसिंहनगर जिले के बरा किच्छा निवासी 32 वर्षीय राकेश, 50 वर्षीय कमला देवी, 36 वर्षीय नीतू की मौत हो गई जबकि रमा, रमेश, श्याम लाल व राजकुमार घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
