पुलिस ने 20 लाख की स्मैक पकड़ी, जीजा-साले समेत तीन गिरफ्तार, रोडवेज चालक भी शामिल

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नैनीताल जिला पुलिस ने रोडवेज चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 223 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार तस्करों को बेल बाबा के पास से पकड़ा गया। इनके बदायूं से स्मैक लाने की जानकारी मिली है। अन्य दो युवक जीजा -साले बताये जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों में रोडवेज चालक चरणजीत सिंह निवासी दूधियानगर, वार्ड न० 04 रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उम्र-42 वर्ष, मनीष कुमार निवासी बरगवां, रसूलपुर, बहेड़ी, बरेली यूपी व उम्र-24 वर्ष हाल निवासी सीएमडी कॉलोनी, देवलचौड हल्द्वानी व रिंकू कश्यप निवासी नाथपुर अंगदराय, दातागंज, बदायूं यूपी, उम्र-25 वर्ष शामिल हैं। मनीष व रिंकू जीजा-साले हैं। गौरतलब है कि नैनीताल जिला पुलिस लगातार नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शहर व आसपास के क्षेत्रों में स्मैक के नशे को बढ़ावा मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *