हल्द्वानी में इन दो दिन विधुत पोल शिफ्टिंग व पेड़ों के कटान के चलते बिजली घंटों ठप रहेगी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कल शुक्रवार 19 जुलाई को स्टेडियम सरस मार्केट के पास वृक्षों का कटान किया जाना था उसके स्थान पर अब दिनांक 20 जुलाई 2024 को शनिवार के दिन लौपिंग कर कटान कार्य किया जाएगा। 20 जुलाई को रामपुर रोड पर शटडाउन दिया जाना था उसको परिवर्तित कर 19 जुलाई कर दिया गया है। 19 जुलाई को फुलचौड फीडर से बजरंग एसोसिएट के पास 11 kv का तार खोलना एवं एवं शटडाउन की आवश्यकता प्रातः 10 से अपराह्न 3:00 बजे तक होगी। वहां पर विद्युत विभाग के द्वारा पोल शिफ्ट किए जाने हैं जो की सड़क के बीच में आ रहे हैं और जान माल के लिए खतरा बने हैं उसी दिन वृक्षों के कटान कार्य के साथ ही पोल शिफ्टिंग भी की जा सकती है।
1-दिनांक 19 जुलाई 2024 को फुलचौड फीडर से- बजरंग एसोसिएट के पास 11 kv का तार खोलना प्रातः 10 से 3 बजे तक।
2-दिनांक 20 जुलाई 2024 को सरस मार्केट के पास तार खोलने व शटडाउन प्रातः 9:00 से 2:00 बजे तक।

यह जानकारी प्रशासन की ओर से मुहैया कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *