धामी कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, चारधाम के नाम पर नहीं बनेगा कोई भी ट्रस्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार 18 जुलाई को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में हुई। बैठक शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई। जिसमें उत्तराखंड के पांच जवानों के बलिदान पर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को भी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कुल 22 प्रस्ताव रखे। बैठक में तय किया गया कि विधानसभा का सत्र अगस्त में आयोजित होगा। सीएम को तिथि और स्थान तय करने के लिए अधिकृत किया गया। वहीं, उत्तराखंड काष्ठ आधारित उद्योग स्थापना नियमावली 2024 पर मोहर लगी। साथ ही स्टांप ड्यूटी को लेकर भी निर्णय लिया गया। निर्णय लिया गया कि किसी भी व्यक्ति या संस्थाओं द्वारा बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के नाम से कोई ट्रस्ट आदि बनाया जाता है तो इससे राज्य सरकार कड़े विधिक प्रावधान लागू करेगी। मिलते जुलते नामों को लेकर भी कड़ा कानून बनेगा। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक मंदिर को बनाने को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *