स्कूटी सवार महिला से छेड़खानी, दंपति एसपी सिटी से मिले

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी रामपुर रोड निवासी समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया एक महिला की मां वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड़ क्षेत्र में रहती है। पीड़ित महिला व उसकी मां ने घटना की पूरी जानकारी समाजसेवी विशाल वर्मा व पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा को दी। इस पर वे पीड़ित महिला के साथ सिटी मनोज कुमार कत्याल से मिले और सख्त कार्यवाही की मांग की। विशाल वर्मा ने बताया कि पनचक्की जमरानी रोड पर महिला व उनकी 5 वर्षीय पुत्री के साथ तीन युवकों ने अभद्रता की और स्कूटी पर जोरदार लात मारकर गिरा दिया। साथ ही महिला के साथ जबरन छेड़खानी करने लगे महिला द्वारा विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करी और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई साथ ही महिला से बोला गया अगर तूने हमारे खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई करी तो हम तुझे और तेरी बेटी को जान से मार देंगे घटना की सीसीटीवी फुटेज नजदीक की दुकान में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई इस पूरी घटना से महिला व महिला की मां 5 वर्षीय पुत्री के मन में डर और भय का माहौल पैदा हो गया साथ ही तीनों युवाओं द्वारा महिला से मारपीट, छेड़खानी, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी से महिला एवं परिवार को अपनी जान माल का खतरा बना रहता है। पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया कि घटना 14 अप्रैल की है इसका सीसीटीवी फुटेज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्राप्त हुआ है सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है तीन युवाओं राजीव कुमार ,लोकेश कुमार, व विक्की द्वारा महिला से मारपीट, छेड़खानी , गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से मिलकर सख्त कार्यवाही करने कि मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *