कराटे टेस्ट में बच्चों का शानदार प्रदर्शन, तीन को मिली ब्लैक बेल्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आरटीओ रोड जयदेवपुर में रविवार 19 अप्रैल को दिल्ली फाउंडेशन स्कूल में कराटे ग्रेडिंग टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अशोक कश्यप ने कहा कि कराटे आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण कला है और हर बच्चे को, विशेष रूप से लड़कियों को इसे सीखना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के समय में आत्मरक्षा का ज्ञान बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें सुरक्षित रहने में मदद करता है। इस ग्रेडिंग टेस्ट में कुल 13 छात्रों ने भाग लिया और सभी ने अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपना प्रदर्शन किया। इनमें से तीन छात्रों—गरवित मिश्रा, ध्रुव मिश्रा और अथर्व चौहान—ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लैक बेल्ट हासिल की, जो उनके कठोर परिश्रम और लगन का परिणाम है। यह टेस्ट शितो रयू कराटे फेडरेशन के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसमें शिहान बलवंत आर्य द्वारा छात्रों का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम में सेंसई नैंसी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। सभी छात्रों को प्रशिक्षण देने में सेंसई राज आर्य का विशेष योगदान रहा, जिनकी मेहनत से छात्रों ने यह सफलता हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *