उत्तराखंड में विजिलेंस ने इस विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर को 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड के देहरादून में राज्य कर विभाग के बड़े अफसर को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की कारवाई के तहत सख्त एक्शन में कोई बाबू या क्लर्क नहीं बल्कि जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर शशिकांत दुबे को 75000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अफसर दुबे तथाकथित तौर पर राजपुर रोड स्थित एक होटल व्यवसाई को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। उसका चालान करने से लेकर कई धमकी दी जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जांच करते हुए मामले को सही पाया। इसके बाद आज मंगलवार 25 जून को‌ दुबे को उनके अपने ऑफिस से रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है।विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक इनके ऑफिस रिकॉर्ड से लेकर घर की तलाशी भी लिए जाने की तैयारी चल रही है। देखना होगा कि इस मामले के बाद आगे किस तरह की और भी कार्यवाहियां सामने नज़र आएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *