कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिलेगा 100 करोड़ का‌ अनुदान, पीएम मोदी इस तारीख को करेंगे परियोजनाओं का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए के अनुदान के लिए चयनित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। भट्ट ने बताया कि 20 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी इन परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे।‌ केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय को बहुविधात्मक शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु 100 करोड रुपए के अनुदान के लिए चयनित किया गया है। 20 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी इन योजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। जो कि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इस अनुदान से विश्वविद्यालय के शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ-साथ हजारों छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *