नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों ने नगर आयुक्त मिश्रा से की मुलाकात, स्ट्रीट लाइट, पुलिया, नालियों से जुड़ी समस्याएं बताईं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नगर निगम हल्द्वानी के पूर्व पार्षदों ने मंगलवार को नवागंतुक नगर आयुक्त विशाल मिश्रा से मिलकर उनका स्वागत किया। इस दौरान निवर्तमान पार्षद रईस अहमद उर्फ गुड्डू. मनोज जोशी. मनोज मठपाल ने वार्ड की समस्याएं नगर आयुक्त के सामने रखीं और स्ट्रीट लाइटें  भी लगाने की मांग की। पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी ने वार्ड-32 में खराब पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराने, वार्ड की टूटी पुलिया व नालियों की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याओं से वार्डवासी परेशान हैं। नगर आयुक्त का स्वागत करते वालों में निवर्तमान पार्षद मोहम्मद गुफरान, नवीन पांडे, तौफीक अहमद, मधुकर श्रोत्रिय आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *