हल्द्वानी: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे गेस्ट टीचर की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक को हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ में
अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गेस्ट टीचर की ड्यूटी रामनगर के सांवल्दे स्कूल में वेबकास्टिंग में लगी हुई थी। टीचर सीसीटीवी कैमरा जमा करने के लिए हल्द्वानी आ रहे थे तभी हादसा हो गया। उन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि रामनगर के ग्राम चोरपानी जोशी कालोनी निवासी 42 वर्षीय अरुण उप्रेती देवीपुरा मालधनचौड़ में गेस्ट टीचर थे। बीती 19 अप्रैल को हुए चुनाव में उनकी ड्यूटी सांवल्दे स्कूल में वेबकास्टिंग में लगी थी शुक्रवार को मतदान के बाद देर हो गई थी इसलिए वह शनिवार की सुबह अपनी बाइक से हल्द्वानी एमबीपीजी के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा जमा करने आ रहे थे। लामाचौड़ के पास शनिवार को अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अरुण के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है, घर पर उनकी पत्नी व तीन बच्चे हैं दो बेटियां बड़ी व एक छोटा बेटा छह साल का है। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *