हल्द्वानी में शराब पीकर दोस्तों में विवाद, एक को मारी गोली, नाजुक हालत में बरेली रेफर

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक को एसटीएच के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के‌ अनुसार, 16 वर्षीय वेदांत मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का निवासी है, उसे गोली लगी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *