रामनगर नगर पालिका एवं ब्लॉक में स्वास्थ्य के साथ विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखण्ड राज्य विधिक प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी ने 29 मई को ब्लॉक एवं नगर पालिका परिषद् रामनगर में स्वास्थ्य शिविर व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें रामनगर ब्लॉक में सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन के अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण जैसे बीपी जांच, शुगर जांच तथा निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही अभियान के तहत आम जनता को विधिक जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। प्रशिक्षु न्यायाधीश ज्योति सिंह कश्यप द्वारा महिला अधिकारी के संबंध में जागरूक किया। बार संघ अध्यक्ष रामनगर श्री ललित तिवारी द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवा, नशा विरोधी अभियान के विषय में बताया। कार्यक्रम में बार संघ सचिव संतोष देवरानी, कोषाध्यक्ष बलवंत बिष्ट, लीगल एड डिफेंस काउंसिल गौरव तिवारी आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे। नगर पालिका रामनगर में विशेष अभियान के अंतर्गत बाल श्रम मुक्त अभियान, बाल विवाह ( बाल विवाह एक अपराध है, बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है) तस्करी और व्यवसायिक यौन शोषण के पीड़ित योजना 2015, राह वीर योजना के तहत- सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के बारे मे जागरूकता को बढ़ावा देना और दुर्घटना के मामलों मे दुर्घटना के समय ही त्वरित/ तत्काल मदद और चिकित्सा सहायता, फर्स्ट एड आदि को प्रोत्साहित करना,रह वीर को 25000 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत करने की योजना, दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार,नशा उन्मुलन, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न ( रोकथाम,निषेध और निवारण अधिनियम, 2013), पॉश एक्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप,सरकारी योजनाएं, साइबर अपराध जैसे ए आई टूल, लिंक,ओ टी पी से हो रहे अपराधों की जानकारी व सतर्कता, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, स्थाई लोक अदालत , मासिक लोक अदालत , राष्ट्रीय लोग अदालत,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, हेल्पलाइन पोर्टल आदि विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन परा लीगल वालंटियर जीवन सत्यवली ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *