हल्द्वानी में यहां ठंडे मीठे जल की छबील व गुरु का लंगर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

साहिब श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी गुरुपर्व को समर्पित आज 30 मई शुक्रवार को हल्द्वानी के जेल रोड चौराहे हीरानगर में विशाल ठंडे मीठे जल की छबील व गुरु का लंगर समाज सेवी कंवलजीत सिंह उप्पल व समूह साद संगत के सहयोग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 11:30 से आरंभ होगा। यह कार्यक्रम सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी को समर्पित होगा जानकारी देते हुए श्री अमरजीत सिंह आनंद ने बताया की श्री गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पांचवें गुरु थे। उनका शहीदी दिवस सिख इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है। उन्होंने सिख धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित किया और गुरु ग्रंथ साहिब की संकलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी शहादत मुगल बादशाह जहांगीर के शासनकाल में 30 मई 1606 को हुई थी। गुरु अर्जुन देव जी की शहादत ने सिख धर्म को एक नई दिशा दी और सिखों को धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया।गुरु अर्जुन देव जी की शहादत सिख धर्म के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जो धर्म की रक्षा और सत्य के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता है। इस दौरान वीरेंद्र सिंह चड्ढा, परमजीत शांटी ,सनी आनंद, मानि कोली, वरिष्ठ समाजसेवी बलजीत सिंह चंडोक, हरजीत सिंह चड्ढा गगन पाल सायली ,
हरजत सिंह पाल आदि लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *